बेस्ट एक्टर अवार्ड मिलते ही भावुक हुवे Allu Arjun, शेयर किये ये नोट, पढ़े पूरी खबर…

Allu Arjun ने अपने अभिनय से साबित कर दिया की वह एक बेहतरीन कलाकार हैं. उन्हें साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise – Part 1) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए Allu Arjun ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है, इसे देख कर लग रहा है की वह काफी भावुक हैं एक्टर Allu Arjun ने अवार्ड मिलने के बाद यह नोट शेयर किया है और लिखा है की, राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इस मान्यता के लिए जूरी, मंत्रालय, भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं. यह पुरस्कार न केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हमारे सिनेमा का समर्थन किया है और उसे संजोया है. धन्यवाद, सुकुमार गुरु. मेरी उपलब्धि के पीछे का कारण आप ही हैं फैंस को अगले पार्ट का इंतजार पुष्पा की जबरदस्त लोकप्रियता के पास फैंस को अब अगले पार्ट का बेसब्री के साथ इंतजार है. लोग अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और रश्मिका की अदाओं को देखना चाहते हैं. बता दें की पुष्पा की यह जोड़ी बेहद सुपरहिट रही. लोगों ने फिल्म के डायलॉग के साथ-साथ इस फिल्म के गानों को भी बेहद पसंद किया है.

Related Posts

रश्मिका मंदाना और देवरकोंडा ने लिए सात फेरे, उदयपुर में रचाई शादी

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *