वैशाली में STF से मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार ढेर, 28 मामलों में था वांछित

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र की हनुमान नगर कॉलोनी में हुई।

पुलिस के अनुसार प्रिंस कुमार गरौल थाना क्षेत्र का निवासी था और उस पर देश के चर्चित सबसे बड़े सोना लूट कांड सहित हत्या, लूट और रंगदारी जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। वह हाल ही में पटना के पीएमसीएच से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थीं।

सूचना मिलते ही घेराबंदी

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस हनुमान नगर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही प्रिंस ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह ढेर हो गया।

सुबोध सिंह का खास माना जाता था प्रिंस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रिंस कुमार कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था। उसके खिलाफ बिहार समेत अन्य राज्यों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज थे। लंबे समय से वह पुलिस को चकमा दे रहा था और कई बड़े कांडों में वांछित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…