भाजपा विधायक रत्नेश कुशवाहा का विपक्ष पर पलटवार: बोले— विकसित बिहार की दिशा में है बजट, पढ़े बिना कर रहे आलोचना

पटना। बिहार विधानसभा में पेश बजट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रत्नेश कुशवाहा ने बजट का बचाव करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित बिहार के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन विपक्ष ने इसे ठीक से पढ़े बिना ही आलोचना शुरू कर दी है।

मीडिया से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि बजट पेश होने के समय सदन के सभी सदस्यों को उसकी प्रति दी जाती है। विपक्षी विधायकों को पहले उसे ध्यान से पढ़ना चाहिए, उसके बाद टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि “मोटी किताब पढ़ने की आदत नहीं है, इसलिए उन्हें बजट में किए गए प्रावधान दिख नहीं रहे।”

सड़क, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

भाजपा विधायक ने कहा कि इस बार के बजट में बड़े सड़क कॉरिडोर, औद्योगिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवेश बढ़ाने पर विशेष फोकस है। उनके मुताबिक यह बजट दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा पेश करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने संतुलित तरीके से सभी प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया है, लेकिन विपक्ष को सिर्फ विरोध करना है, इसलिए सकारात्मक पहल भी उन्हें नजर नहीं आ रही।

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

बजट सत्र के दौरान विपक्ष के संभावित हंगामे के सवाल पर रत्नेश कुशवाहा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने घर और पार्टी के अंदर चल रही बयानबाजी और मतभेद को सुलझाना चाहिए, उसके बाद सदन में सरकार को घेरने की बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और बजट पर तथ्यों के आधार पर जवाब दिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…