पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट पर अडिग रुख, PM शाहबाज शरीफ ने किया ऐलान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बुधवार, 4 फरवरी 2026 को एक बार फिर दोहराया कि उनका देश टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगा। उन्होंने साफ कहा कि 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले मुकाबले को लेकर पाकिस्तान ने अपना “स्पष्ट और अंतिम रुख” अपना लिया है।

‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा, “हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर क्लियर स्टैंड लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे।”

‘खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए’ – शरीफ

पाक पीएम ने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं, बल्कि गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा,
“खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन हमने बेहद सावधानी से हालात का आकलन कर यह सही फैसला लिया है।”

उनके मुताबिक यह निर्णय राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और सरकार अपने रुख पर कायम रहेगी।

पाकिस्तान सरकार पहले ही कर चुकी है घोषणा

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर जानकारी दी थी कि पाकिस्तानी टीम बिना कोई कारण बताए भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। इस घोषणा के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई थी।

आईसीसी ने जताई आपत्ति

पाकिस्तान के इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। आईसीसी ने कहा था कि चुनिंदा भागीदारी किसी भी वैश्विक खेल आयोजन के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

परिषद ने अपने बयान में कहा था—
“जब तक हमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक सूचना नहीं मिलती, तब तक इस तरह का रुख वैश्विक खेल भावना से मेल नहीं खाता। सभी क्वालिफाइड टीमों से उम्मीद की जाती है कि वे तय शेड्यूल के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करें।”

आईसीसी ने यह भी उम्मीद जताई कि पीसीबी ऐसा समाधान निकालेगा, जो सभी हितधारकों के हितों की रक्षा कर सके।


 

  • Related Posts

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की दमदार हुंकार, जीत के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading