अक्टूबर-नवंबर माह में मौसमी बीमारी से बचने के लिए मान लें दादी-नानी की ये बातें, रहेंगे फिट एंड फाइन…

देशभर में बारिश के बाद मौसम बदलने लगा है। तेज गर्मी और उमस के बाद अब सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। वैसे तो सभी को गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन इस बदलते मौसम में सावधानी ना बरती जाए तो आपको समस्या हो सकती है। दरअसल मौसम में बदलाव के साथ कई तरह की संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर के महीने में इस समस्या से बचने के लिए आपको दादी-नानी की इन बातों को जानना चाहिए।

बदलते मौसम में बीमारियों से कैसे बचें- मौसमी सब्जी और फल खाए- वैसे तो ज्यादातर सब्जी और फल पूरे साल मिलते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो मौसम के मुताबिक आती हैं। मौसमी खाने की चीजों को खाने का अपना फायदा है। ज्यादा फायदे के लिए हमेशा ताजे कटे हुए खाने की चीजों को खाएं। आलूबुखारा, संतरे और अनानास जैसे फल पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, ये फल शरीर को हाइड्रेट करते हैं। साथ ही ये विटामिन सी से भरपूर होते हैं, ऐसे में ये इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेस्ट है।

एक्सपर्ट्स की राय ठंडा पानी ना पीएं- मौसम अब पूरी तरह से गर्म नहीं रहा है और ना ही पूरी तरह से ठंड शुरू हुई है। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। हो सकता है कि वर्कआउट करने के बाद या बाहर से घर लौटने के बाद आपको अचानक गर्मी लगे। तो ऐसे में ठंडा पानी ना पीएं। इस मौसम में बीमारी से बचने के लिए दादी-नानी नॉर्मल या गुनगुना पानी पीने की सलाह देती हैं। गुनगुना पानी से नहाएं- कुछ लोग अभी ठंडे पानी से ही नहा रहे हैं। जिसकी वजह से वह जल्दी बीमारी की चपेट में आ सकते है। ऐसे में कोशिश करें कि आप गुनगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने पर आप खुद को बीमारी से बचा पाएंगे।

मौसम के मुताबिक बदलें पहनावा- बदलते मौसम में आप संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। इस मौसम में बीमार होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। यह वजह है कि दादी-नानी अक्सर मौसम के मुताबिक कपड़े पहनने की सलाह देती है। मौसम हल्का ठंडा हो गया है, लेकिन अभी भी वह समय नहीं आया है जब आप ऊनी कपड़े पहनें, हालांकि इस मौसम में आप फुल स्लीव्स कपड़े पहन सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज से आपकी बॉडी और माइंड रिफ्रेश होती है। इसी के साथ एक्सरासाइज आपको एक्टिव रखने में मदद करती है। रोजाना आधे घंटे एक्सरसाइज करने से आपको शेप में रहने में मदद मिलती है। आप घर पर योगा कर सकते हैं इससे फ्लेक्सिबल रहने में मदद मिलेगी। अगर आपकी बॉडी फिट रहेगी तो आपको बदलते मौसम में इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलेगी। हर्बल चाय पीएं- दादी-नानी कहती हैं कि बदलते मौसम में हर्बल चाय पीनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको इम्यूनिटी बूस्टिंग में मदद मिलेगी। आप हर्बल चाय गिलोय, तुलसी पत्ते से बना सकते हैं।

Related Posts

बिहार की बेटियों को मिलेगा ‘सुरक्षा कवच’: 13.15 लाख किशोरियों के लिए ‘सर्वाइकल कैंसर’ टीकाकरण अभियान शुरू; स्वास्थ्य मंत्री ने IGIMS से किया आगाज़

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार में समय से पहले गर्मी की दस्तक, कैमूर सबसे गर्म; पारा 33 डिग्री के पार

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *