भागलपुर में माँ दुर्गा मंदिर चोरी कांड का खुलासा.. भागलपुर में 4 चोर गिरफ्तार, चांदी का मुकुट व दान पेटी बरामद

CCTV से पहचान, ज्वेलरी गलाने वाला सरगना भी पकड़ा गया

भागलपुर।जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर चौक स्थित माँ दुर्गा मंदिर से दान पेटी और देवी की मूर्ति के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है।

यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर एसपी और एसडीपीओ नगर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।


कैसे हुई थी चोरी

दिनांक 3 फरवरी 2026 को मंदिर के पुजारी सुभाष झा ने जोगसर थाने में लिखित आवेदन दिया था कि अज्ञात चोरों ने माँ दुर्गा के

  • चांदी का मुकुट
  • सोने जैसे गले का नेकलेस
  • नाक की नथिया
  • और दान पेटी
    चोरी कर ली है।

इस पर जोगसर थाना कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।


CCTV से हुआ खुलासा

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी की गई। आखिरकार सभी को सबौर और हवाई अड्डा इलाके से दबोच लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त

  1. छोटु कुमार उर्फ गुड्डु उर्फ टिलों – पिता: स्व. मंगल मंडल
  2. सन्नी कुमार – पिता: मनोहर मंडल
  3. चंदु कुमार – पिता: विजय मंडल
  4. बुधन कुमार – पिता: पुतुल साह (ज्वेलरी गलाने व डिजाइन बदलने वाला)

सभी आरोपी सच्चिदानंद नगर, हवाई अड्डा, थाना-तिलकामांझी, जिला-भागलपुर के रहने वाले हैं।


बरामद सामान

  • चांदी का मुकुट – 1
  • सोने जैसा नेकलेस – 1
  • सोने जैसी नथिया – 1
  • दान पेटी – 1

आपराधिक इतिहास

  • छोटु कुमार पर तिलकामांझी थाना कांड संख्या 55/2023
  • सन्नी कुमार पर कोतवाली थाना कांड संख्या 334/2021 दर्ज है।

छापेमारी टीम

थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल थे।


पुलिस का संदेश

एसएसपी ने बताया कि जिले में अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थ, चोरी व छिनतई के खिलाफ लगातार सघन गश्ती और हॉट स्पॉट पर छापेमारी जारी रहेगी।

पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


 

  • Related Posts

    टूटा पैर, नहीं टूटा प्यार.. सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले पंकज से आरती ने रचाई शादी.. शिव मंदिर बना गवाह, लोग बोले—आज भी ज़िंदा है सच्चा इश्क

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

    Share Add as a preferred…

    Continue reading