सोने–चांदी में भूचाल! तीन दिन में रिकॉर्ड टूटे, चांदी 36% लुढ़की, सोना भी 17% फिसला

दिल्ली।सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं पर जबरदस्त दबाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी करीब 17% यानी 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई।

इससे पहले शनिवार को भी चांदी में जोरदार बिकवाली देखी गई थी, जब यह 19% यानी 72,500 रुपये गिरकर 3.12 लाख रुपये प्रति किलो रह गई थी।
यानि सिर्फ तीन सत्रों में चांदी 1,44,500 रुपये या करीब 36% टूट चुकी है। 29 जनवरी को यह 4,04,500 रुपये प्रति किलो के अपने ऑलटाइम हाई पर थी।

सोने पर भी भारी दबाव

कमजोर वैश्विक रुझान और डॉलर की मजबूती का असर सोने पर भी साफ दिखा।
सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 12,800 रुपये यानी 7.73% गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
पिछले सत्र में यह 1,65,500 रुपये पर बंद हुआ था।

तीन दिनों में सोना 30,300 रुपये यानी 17% टूट चुका है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

निवेशकों में चिंता

तेजी से गिरती कीमतों ने निवेशकों को सकते में डाल दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली की वजह से फिलहाल कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या यह गिरावट यहीं थमेगी या बाजार में और हलचल देखने को मिलेगी।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विधान परिषद में उठा बंद फैक्ट्रियों का मुद्दा, उद्योग मंत्री का बड़ा दावा—अगले सत्र से पहले लगेंगे 1000 उद्योग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading