स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को मिला सम्मान, प्रशासन ने सुनी समस्याएं

भागलपुर, 02 फरवरी 2026।देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित करने के लिए भागलपुर सदर अनुमंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर किया गया।

पेंशन से लेकर इलाज तक, हर मुद्दे पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद किया गया। पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, रेल यात्रा में रियायत और अन्य सरकारी लाभों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कई लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को सभी मान्य सरकारी सुविधाएं प्राथमिकता और सरलता से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने जताया आभार

जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि देश की आज़ादी में उनका योगदान अमूल्य है और समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    किशनगंज में जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र को लेकर वायरल खबर पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, कहा- दूसरे केंद्रों पर मिल रही सभी स्वास्थ्य सेवाएं

    Share Add as a preferred…

    किशनगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली: अस्पताल में मरीज नहीं, सूख रहा मक्का; करोड़ों की बिल्डिंग बनी बेकार

    Share Add as a preferred…