नीट छात्रा केस CBI को सौंपने पर बोले सम्राट चौधरी.. ‘ताकि सच्चाई सामने आए, परिवार को मिले इंसाफ’

पटना।नीट छात्रा दुष्कर्म-मौत मामले को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब बिहार सरकार ने इस केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। इस फैसले को लेकर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

सम्राट चौधरी ने कहा,
“लगातार इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप हो रहे थे। तंज कसे जा रहे थे, सवाल खड़े किए जा रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने यह फैसला लिया कि जांच CBI से कराई जाए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

उन्होंने दो टूक कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, वे बच नहीं पाएंगे।


‘पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा’
गृह मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सच्चाई सामने आए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि अब जांच पूरी तरह CBI के हाथ में है और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर होगी।


पटना पुलिस की भूमिका पर क्या बोले?
जब पटना पुलिस की भूमिका पर सवाल किया गया तो सम्राट चौधरी ने कहा,
“यह पुलिस का विषय है, इस पर पुलिस ही जवाब दे सकती है। अब जब केस CBI को दे दिया गया है तो जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।”


CCTV फुटेज के बाद बढ़े सवाल
हाल ही में सामने आए सीसीटीवी फुटेज के बाद इस मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रा के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पटना में बीते दिनों इस घटना को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था।

अब पूरे राज्य की निगाहें CBI जांच पर टिकी हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत रद्द, गृह मंत्रालय के फैसले से जल्द मिल सकती है रिहाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, दुबई में भी गिरी प्रोजेक्टाइल का मलबा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading