केंद्रीय बजट दिशाहीन और जनविरोधी: ममता बनर्जी

कोलकाता।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बजट दिशाहीन है, इसमें दूरदर्शिता का अभाव है और यह आम जनता के हितों के खिलाफ है।

रविवार को नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है और पश्चिम बंगाल को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।


महिला, किसान और शिक्षा विरोधी बताया बजट
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह बजट समाज के हर कमजोर वर्ग के खिलाफ है। उन्होंने कहा,
“यह बजट महिला-विरोधी, किसान-विरोधी, शिक्षा-विरोधी है। यह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के खिलाफ भी है।”

ममता बनर्जी का कहना है कि इस बजट में सामाजिक न्याय, रोजगार, महंगाई और किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।


पश्चिम बंगाल के लिए कुछ भी नहीं
मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस बार भी बंगाल की उपेक्षा की है।
उन्होंने कहा कि बजट में उनके राज्य के लिए कोई विशेष योजना या राहत पैकेज नहीं दिया गया है।


आज संसद में पेश हुआ बजट
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। जहां सरकार इसे विकासोन्मुखी बता रही है, वहीं विपक्ष इसे जनविरोधी और असंतुलित करार दे रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बाढ़ के बीच नाव संचालन पर प्रशासन सख्त: नाविकों को मिली आर्थिक सहायता, अवैध वसूली पर होगी गिरफ्तारी

    Share Add as a preferred…

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…