गंगा किनारे मिला शव.. पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या

पटना।राजधानी पटना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आलमगंज थाना क्षेत्र में गंगा किनारे एक युवक की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

यह वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के कंटाही घाट के पास हुई। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शरीर पर कई गहरे घाव
पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर कई जगह गहरे चाकू के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि उस पर बेहद नजदीक से और बेरहमी से हमला किया गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को घाट के पास फेंका गया हो।


पहचान नहीं, खुलासे में अड़चन
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि युवक की शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के पीछे की वजहों का खुलासा हो सकेगा। आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है।


पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेजा गया शव
पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…