नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट.. कौवों की मौत के बाद इलाके में सेनेटाइजेशन, कुरसेला में भी दर्जनों कौवे मृत

भागलपुर। नवगछिया में बीते 11 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय के पास बड़ी संख्या में मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। पशुपालन विभाग द्वारा भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को पटना से आई, जिसमें वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजलि कुमारी सिन्हा ने बताया कि यह संक्रमण वाइल्ड बर्ड (जंगली पक्षियों) में पाया गया है, इसलिए आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में कौवे मरे थे, वहां आसपास पॉल्ट्री फार्म नहीं हैं, और जो हैं भी, वे फिलहाल खाली हैं।


पूरे इलाके में सेनेटाइजेशन, सैंपलिंग शुरू

रिपोर्ट आते ही शनिवार को प्रभावित क्षेत्र में सेनेटाइजेशन कराया गया। रविवार को भी नगर परिषद के टैंकर से पूरे इलाके को फिर से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त टीमों को लगाया गया है।

इसके साथ ही पशुपालन विभाग ने सीरम सैंपलिंग टीम भी भेज दी है। नवगछिया क्षेत्र के पॉल्ट्री फार्म और आसपास के इलाकों में भी पक्षियों के सैंपल लिए जाएंगे ताकि किसी भी तरह के खतरे को समय रहते रोका जा सके।


अभी मुर्गे-बिक्री पर कोई रोक नहीं

डॉ. सिन्हा ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कहीं भी मुर्गे या अंडे की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।


कुरसेला में भी संदिग्ध हालात, दर्जनों कौवे मृत

कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड की उत्तरी मुरादपुर पंचायत स्थित एसएचसी के पास बांसवाड़ी क्षेत्र में भी दर्जनों कौवों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को उन्होंने एक साथ कई कौवों को मृत पड़ा देखा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग इसे भी बर्ड फ्लू या किसी वायरल बीमारी से जोड़कर देख रहे हैं।


प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मरे हुए पक्षियों को न छुएं, तुरंत स्थानीय प्रशासन या पशुपालन विभाग को सूचना दें और अफवाहों से बचें।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading