बिहार के 34 सरकारी पॉलिटेक्निक छात्रों को मारुति सुजुकी में जॉब, सालाना पैकेज 5 लाख; टाटा ईवी ड्राइव में भी 1238 का चयन

पटना। बिहार के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र से एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। राज्य के विभिन्न सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 34 छात्रों का चयन देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पद पर हुआ है। इन सभी छात्रों को 5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिलेगा।

इस चयन की घोषणा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहल के तहत आयोजित पूल प्लेसमेंट ड्राइव के अंतिम परिणाम के साथ की।

किन ब्रांच के छात्रों का हुआ चयन

चयनित 34 छात्रों में

  • 24 छात्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग,
  • 5 छात्र फायर एंड सेफ्टी,
  • 5 छात्र ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग शाखा से हैं।

इन जिलों के कॉलेजों से हुए चयन

ये छात्र बिहार के कई जिलों के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों से हैं, जिनमें शामिल हैं—
छपरा, बांका, बरौनी (बेगूसराय), मुंगेर, पटना, कटिहार, नालंदा, कैमूर, जमुई, सहरसा, सीतामढ़ी, गया और गोपालगंज।

टाटा ईवी प्लेसमेंट ड्राइव में भी शानदार प्रदर्शन

इसी तरह टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड द्वारा आयोजित पूल प्लेसमेंट ड्राइव में भी बिहार के पॉलिटेक्निक छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस ड्राइव में कुल 1238 छात्रों का चयन विभिन्न तकनीकी शाखाओं से किया गया।

इंडस्ट्री से मजबूत हो रहा संस्थानों का जुड़ाव

विभाग ने बताया कि सरकार तकनीकी संस्थानों और उद्योगों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में हाल ही में एक डिवीजनल लेवल इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट मीट का आयोजन भी किया गया, ताकि कंपनियों और कॉलेजों के बीच बेहतर तालमेल बन सके।

मारुति सुजुकी और टाटा जैसी बड़ी कंपनियों में बिहार के छात्रों का चयन यह साबित करता है कि राज्य के तकनीकी संस्थान अब उद्योगों की जरूरतों के अनुसार कुशल मानव संसाधन तैयार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading