ब्रेकअप के बाद इंस्टाग्राम पर गाली बनी मौत की वजह.. प्रेमिका ने प्रेमी से दिलवाई सुपारी, इंटर छात्र का अपहरण कर गला दबाकर कत्ल

आरा।सोशल मीडिया पर एक गाली ने 16 साल के छात्र की जिंदगी छीन ली। आरा में इंटर के छात्र सन्नी कुमार सिंह की नृशंस हत्या का खुलासा हुआ है। पहले उसका अपहरण किया गया, फिर बेरहमी से पीटा गया और अंत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को सबूत मिटाने के लिए पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया।

शुक्रवार देर रात सन्नी का शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया रेलवे अंडरपास पुल के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


कौन था सन्नी?

मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना गांव, वार्ड-9 निवासी दुकानदार उपेन्द्र कुमार सिंह के 16 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह इंटर का छात्र था और वर्तमान में परिवार के साथ धनुपरा (नगर थाना क्षेत्र) में रह रहा था।


एक गाली से शुरू हुई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि सन्नी ने इंस्टाग्राम पर अंकिता नाम की लड़की को गाली दे दी थी। इसी बात से नाराज होकर अंकिता ने अपने कथित प्रेमी बादल को सन्नी की हत्या के लिए उकसाया।

परिजनों का आरोप है कि अंकिता ने शर्त रखी थी—
“जब तक सन्नी को नहीं मारोगे, शादी नहीं करूंगी।”

इसी दबाव में बादल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।


जबरन उठाया, भाई को फोन कर दी आखिरी सूचना

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सन्नी अपने दोस्त धर्मवीर के साथ केजी रोड स्थित कोचिंग के लिए निकला था।

कुछ देर बाद उसने अपने भाई मंदीप को फोन कर कहा—

“अंकिता ने मेरी हत्या की सुपारी दी है। राजा, बादल और अन्य लोग मुझे जबरन गड़हनी की ओर ले जा रहे हैं।”

इसके बाद सन्नी का मोबाइल बंद हो गया।


CCTV में दिखी अपहरण की तस्वीर

परिजनों की सूचना पर नवादा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। केजी रोड और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
वीडियो में दिखा कि हरिजी के हाता के पास बाइक सवार युवक सन्नी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जा रहे हैं।


बादल गिरफ्तार, शव बरामद

काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बादल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। उसके दो साथी भी हिरासत में हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे।


पूरे शहर में सनसनी

एक मासूम छात्र की इस तरह हत्या ने आरा को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर गुस्सा और दर्द दोनों झलक रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

एक इंस्टाग्राम गाली ने एक घर का चिराग बुझा दिया।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading