अब बिहार सिर्फ IAS-IPS का नहीं, स्टार्टअप का भी हब बन रहा.. Shark Tank में छाए बिहार के रवि, RCX लाइटिंग ने दुनिया में चमकाया नाम

पटना। कभी बिहार को सिविल सर्विसेज में सफल युवाओं के लिए जाना जाता था, लेकिन अब राज्य की पहचान बदल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्टार्टअप और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से निकले युवा अब देश ही नहीं, विदेशों तक अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे ही एक नाम हैं RCX Lighting Private Limited के फाउंडर रवि, जिन्होंने सोनी टीवी के मशहूर शो Shark Tank में अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट से सभी का ध्यान खींचा।

इलेक्ट्रशियन के बेटे से इंटरनेशनल स्टार्टअप तक

रवि ने निवेशकों को बताया कि उनके पिता एक इलेक्ट्रशियन थे। बचपन से ही जगमगाती लाइट्स को देखकर उनमें जिज्ञासा पैदा हुई। स्कूल के दिनों में उन्होंने एक खास लाइटिंग प्रोजेक्ट बनाया, जिसके लिए उन्हें चंडीगढ़ और कोलकाता में नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

पढ़ाई के साथ शुरू हुआ स्टार्टअप

पिता के कहने पर रवि ने नीतीश सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल ब्रांच में B.Tech की पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपने लाइटिंग इनोवेशन पर काम जारी रखा और RCX के नाम से स्टार्टअप शुरू किया। काम बढ़ने पर उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी।

उद्यमी योजना से मिली उड़ान

साल 2022 में बिहार सरकार की उद्यमी योजना से ऋण मिलने के बाद रवि ने अपने स्टार्टअप को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। आज RCX मुंबई से लेकर दुबई तक ऊंची इमारतों और टावरों को डिजिटल लाइटिंग से रोशन कर रही है।

Shark Tank में ऑफर, बिहार का नाम रोशन

Shark Tank में RCX के डिजिटल डिस्प्ले वर्क्स की सभी शार्क्स ने तारीफ की।
खास तौर पर Boat के फाउंडर अमन गुप्ता ने रविचंद शर्मा, रवि कुमार और प्रिंस कुमार को 50 लाख रुपये का निवेश ऑफर दिया।

बिहार का बदलता चेहरा

RCX जैसी कहानियां साबित करती हैं कि बिहार अब केवल सरकारी नौकरी का नहीं, बल्कि इनोवेशन और स्टार्टअप का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों से युवाओं को नई दिशा मिल रही है और बिहार का नाम अब वैश्विक मंच पर चमक रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…