एक फीट जमीन के विवाद में चली गोलियां, महिला की मौत, दो गंभीर

फतुहा के रसलपुर गांव में सुबह-सुबह खूनी संघर्ष, इलाके में तनाव

पटना (फतुहा)।फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज एक फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और तनाव का माहौल बन गया।


मृतका की पहचान, परिवार में कोहराम

मृत महिला की पहचान जयंत्री देवी (50), पति श्रवण प्रसाद, निवासी रसलपुर गांव के रूप में हुई है। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दो लोग गोली लगने से घायल

फायरिंग में देव सागर प्रसाद (55) और मृतका का बेटा राजन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले फतुहा अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।


पिलर निर्माण बना विवाद की वजह

ग्रामीणों के अनुसार, विवादित जमीन पर श्रवण प्रसाद द्वारा पिलर निर्माण कराया जा रहा था। इसी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गई।


पुलिस मौके पर, शव पोस्टमार्टम को भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार और थानाध्यक्ष सदानंद साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।


आरोपियों की पहचान, छापेमारी जारी

पुलिस ने मामले में आरोपितों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।


गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद रसलपुर गांव में तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जमीन से जुड़े पुराने विवादों के कागजात भी खंगाले जा रहे हैं।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading