भागलपुर स्टेशन चौक पर बच्चे के गले से सोने की चकती काटते बदमाश रंगे हाथ पकड़ा

स्टेशन चौक पर वारदात, भीड़ ने जमकर पीटा, पुलिस को सौंपा

भागलपुर।रेलवे स्टेशन चौक के पास गुरुवार को दिनदहाड़े एक बच्चे के गले से सोने की चकती काटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद तातारपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

हिरासत में लिए गए बदमाश की पहचान मुंगेर जिले के धीरज कुमार के रूप में हुई है। हालांकि जिस बच्चे की चकती काटी गई थी, वह मौके से बरामद नहीं हो सकी।


तलाशी में मिले तीन और सोने के चकती

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से तीन अन्य सोने की चकती बरामद की गईं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है और किसी गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है।


ऑटो से उतरते ही बनाया निशाना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ ऑटो से रेलवे स्टेशन चौक पर उतरी थी। तभी पीछे से आए बदमाश ने झपट्टा मारकर बच्चे के गले से सोने की चकती काट ली और भागने लगा।

बच्चे के रोने और महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और कुछ ही दूरी पर बदमाश को पकड़ लिया।


पूछताछ जारी, शिकायत के बाद होगी कार्रवाई

तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्टेशन चौक और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में बच्चों के गहनों को लेकर अब और सतर्क हो गए हैं।

  • Related Posts

    बिहार दिवस के मंच पर गूंजी ‘शक्ति’ और ‘देशभक्ति’ की थाप! ACS डॉ. एन विजयलक्ष्मी के भरतनाट्यम ने बांधा समां; श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल हुआ भक्तिमय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर उद्योग विभाग के पवेलियन का ‘ग्रैंड फिनाले’; ‘मेड इन बिहार’ ब्रांड ने जीता दिल, सचिव कुंदन कुमार ने कारीगरों और स्टार्टअप्स की थपथपाई पीठ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading