भागलपुर में यूपी विजिलेंस की बड़ी छापेमारी:आय से 300% ज्यादा संपत्ति का आरोप, खाद्य विभाग के लिपिक के ठिकानों पर रेड

भागलपुर | ब्रेकिंग न्यूज

भागलपुर में उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में यूपी के मऊ जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में तैनात लिपिक गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है।


न्यू विक्रमशिला कॉलोनी में फ्लैट पर छापा

यूपी विजिलेंस टीम ने तिलकामांझी थाना क्षेत्र के न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम से आवंटित है।
टीम फ्लैट में मौजूद दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े कागजातों की गहन जांच कर रही है।


300% से अधिक संपत्ति का आरोप

सूत्रों के अनुसार, गगन सिंह पर अपनी ज्ञात आय से करीब 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस मामले में यूपी शासन ने जांच के बाद न्यायालय से सर्च वारंट हासिल किया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।


बांका और देवघर में भी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, गगन सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुसहा गांव के रहने वाले हैं।
यूपी विजिलेंस टीम ने एक साथ बांका स्थित पैतृक गांव और देवघर में भी छापेमारी की है।


किराएदारों से पूछताछ, पुलिस तैनात

भागलपुर स्थित फ्लैट में फिलहाल किराएदार रह रहे थे, जिनसे विजिलेंस टीम ने पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान तिलकामांझी थाना की स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही।


विजिलेंस टीम चुप, जांच जारी

यूपी विजिलेंस टीम ने फिलहाल मीडिया से किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि जांच में कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं और आने वाले समय में और भी खुलासे संभव हैं।


  • ये भी पढ़े..

    क्या बिहार में होगा ‘ऑपरेशन JDU’? 122 के जादुई आंकड़े पर BJP की नजर, सियासी गलियारों में तेज हुई बड़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    किसानों के हाथों शुरू हुई हाउस ऑफ मिथिला की उत्पादन इकाई, ‘नैवेद्यम’ ब्रांड से मखाने को मिलेगी वैश्विक पहचान

    Share Add as a preferred…