बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज

भागलपुर।बिहार के सुल्तानगंज की बेटी और उभरती अभिनेत्री काव्या कश्यप एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘जोर’ आगामी 6 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि यह फिल्म एक अनोखी जोम्बी हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें डर और हंसी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

फिल्म में काव्या कश्यप लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में उनका किरदार ‘निधि’ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर में काव्या एक स्मार्ट, साहसी और आत्मविश्वासी महिला के रूप में दिखाई देती हैं, जो खतरनाक हालात में भी हिम्मत नहीं हारती। उनका अभिनय न सिर्फ प्रभावशाली है, बल्कि यह साबित करता है कि वह चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज

कॉरपोरेट ऑफिस से जोम्बी सर्वाइवल तक की कहानी

फिल्म जोर की कहानी एक कॉरपोरेट ऑफिस की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक केमिकल रिएक्शन के कारण अचानक जोम्बी वायरस फैल जाता है। इसके बाद ऑफिस में फंसे कर्मचारी अपनी जान बचाने और बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते हैं। यही संघर्ष फिल्म को रोमांचक बनाता है, वहीं हास्य से भरपूर संवाद और सिचुएशन दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं।

काव्या का दमदार किरदार बना फिल्म की जान

फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष काव्या कश्यप का किरदार माना जा रहा है। ट्रेलर में ही उनके भाव, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को प्रभावित किया है। इससे पहले फिल्म Before You Die में उनके अभिनय को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा था। ऐसे में ‘जोर’ को उनके करियर की एक अहम फिल्म माना जा रहा है।

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप, जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जोर’ 6 फरवरी को होगी रिलीज

सुल्तानगंज से सिल्वर स्क्रीन तक प्रेरणादायक सफर

मूल रूप से सुल्तानगंज की रहने वाली काव्या कश्यप का फिल्मी सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणा है। वह अक्सर कहती रही हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार और गांव का बड़ा योगदान है। अपनी जड़ों से जुड़े रहना उनकी पहचान का अहम हिस्सा है।

मजबूत स्टारकास्ट और अनुभवी टीम

फिल्म में काव्या के अलावा Rishabh Chaddha अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिन्हें दर्शक ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों से पहचानते हैं। इसके अलावा आकाश मखीजा, सोनम अरोड़ा, जॉय सेनगुप्ता, प्रांतिका दास, रिकी तिवारी, शेखर कांजीलाल और विजय सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्माण KSS Productions के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता Kan Singh Sodha हैं, जबकि निर्देशन की कमान Gaurab Dutta ने संभाली है।

डर, हंसी और थ्रिल का पूरा पैकेज

कुल मिलाकर ‘जोर’ एक ऐसी फिल्म मानी जा रही है, जो दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाने और रोमांचित करने का पूरा इंतजाम करती है। सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप के लिए यह फिल्म न सिर्फ एक नई पहचान बल्कि उनके करियर में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…