नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लंबे इंतजार के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी ने मंगलवार को औपचारिक रूप से नीतीन नवीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। इससे पहले सोमवार को वे निर्विरोध चुने गए थे। इस घोषणा के साथ ही वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं और पार्टी के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाले सबसे युवा नेताओं में शुमार हो गए हैं।
पार्टी अध्यक्ष बनने पर ने नीतीन नवीन को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर नीतीन नवीन को बहुत-बहुत बधाई। संगठन पर्व की पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के संविधान की भावना के अनुरूप संपन्न हुई है। अब नबीन मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं।” पीएम मोदी का यह बयान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खासा चर्चा में रहा।
नीतीन नवीन ने का स्थान लिया है, जो वर्ष 2020 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर थे। जेपी नड्डा ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह ऐतिहासिक अवसर है। भाजपा जैसी विशाल पार्टी को एक युवा, ऊर्जावान और प्रतिभावान नेतृत्व मिला है। करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से मैं नीतीन नवीन को बधाई देता हूं।”
बिहार से राष्ट्रीय राजनीति तक का सफर
बिहार की राजनीति से राष्ट्रीय फलक तक पहुंचने वाले नीतीन नवीन पांच बार विधायक रह चुके हैं। वे इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। उनके समर्थन में पीएम मोदी, , और सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कुल 37 सेट नामांकन दाखिल हुए, जिन्हें वैध पाया गया।
1980 का संयोग और राजनीतिक विरासत
दिलचस्प संयोग यह है कि जिस वर्ष की स्थापना हुई थी, उसी वर्ष नीतीन नवीन का जन्म भी हुआ। वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार विधानसभा के चार बार विधायक रहे। पिता के निधन के बाद वर्ष 2006 में नीतीन नवीन राजनीति में सक्रिय हुए और पटना पश्चिम से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने।
बाद में वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार चुनाव जीतते रहे। बिहार सरकार में उन्होंने कानून एवं न्याय, शहरी विकास एवं आवास मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। दिसंबर 2025 में उन्हें भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और अब वे सीधे पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंच गए हैं।
संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि नीतीन नवीन के नेतृत्व में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और युवाओं के बीच नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में यह उम्मीद भी है कि उनके अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन भाजपा को आने वाले राजनीतिक मुकाबलों में और मजबूत बनाएगा।
नीतीन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा के लिए केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि संगठन को नई दिशा और गति देने की शुरुआत माना जा रहा है।


