सकरा में ‘विकसित भारत @2047’ पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम, आमजन को मिला योजनाओं का प्रत्यक्ष संदेश

मुजफ्फरपुर/सीतामढ़ी।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी इकाई द्वारा सकरा प्रखंड स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार भवन में ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर एकदिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सकरा विधायक आदित्य कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं जीविका बीपीएम मो. कैफुल्लाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी द्वारा अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सरकार की योजनाओं पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदित्य कुमार ने कहा—

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत @2047’ का विजन ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ही साकार होगा। आज किसानों को 125 दिनों का रोजगार, गरीबों को मुफ्त अनाज, तेज़ी से बनती सड़कें और हर क्षेत्र में विकास लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।”

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और यह लक्ष्य जनभागीदारी से ही प्राप्त होगा।

वहीं, जीविका बीपीएम मो. कैफुल्लाह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक सहभागिता

कार्यक्रम के दौरान मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो से संबद्ध जादूगर ए. के. सरकार (पटना) ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विकसित भारत का संदेश रोचक अंदाज़ में दिया।

उद्देश्य और संदेश

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जावेद अंसारी ने बताया कि देशभर में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन तकनीकी अधिकारी ग्यास अख्तर ने किया।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर: गायघाट में मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, सरकार पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading