पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जेम एक्सिलेंस इवेंट, बिहार के उद्यमियों को मिला राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद से जुड़ने का मंच

पटना। भारत सरकार के (GeM) द्वारा आयोजित जेम एक्सिलेंस इवेंट दशरथ मांझी श्रम कौशल विकास केंद्र, पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस एकदिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों, महिला उद्यमियों, SC/ST उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और बुनकरों को राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद प्रणाली से जोड़ना और जेम के माध्यम से उनके कारोबार को नए अवसर प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी, सरकारी खरीदार, विक्रेता, उद्यमी और जेम के वरिष्ठ अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन सत्र में निदेशक-जेम अमरदीप गुप्ता ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बिहार में जेम के माध्यम से सार्वजनिक खरीद की प्रगति, विभागीय सहभागिता और बढ़ते विक्रेता नेटवर्क की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक (प्रावधान) अजीताभ कुमार, वित्त विभाग (व्यय) की सचिव रचना पाटिल, डीआईजी फायर सर्विस सुधीर कुमार पोरिका, निदेशक युवा रोजगार एवं कौशल विकास सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को जेम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिहिर कुमार ने भी संबोधित किया।

अपने संबोधन में मिहिर कुमार ने सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, डिजिटल प्रक्रिया और जेम की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने जेम के आगामी नए संस्करण और उसकी प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए राज्य के सभी विभागों से जेम पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक खरीद करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार से 54 हजार से अधिक विक्रेता जेम से जुड़े हुए हैं, जो राज्य में बढ़ती उद्यमशीलता और डिजिटल स्वीकार्यता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान वित्तीय वर्ष 2024–25 में जेम पर सर्वाधिक खरीद करने वाले बिहार सरकार के विभागों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विक्रेताओं को भी सम्मान मिला, जिन्हें गुणवत्ता, विश्वास और नवाचार का प्रतीक बताया गया।

इसके अलावा विक्रेताओं के लिए “जेम सेलर संवाद” का आयोजन किया गया, जिसमें अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत बी. चव्हाण ने विक्रेताओं की समस्याएं, सुझाव और अनुभव सुने। नए विक्रेताओं के पंजीकरण और मार्गदर्शन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस स्थानीय उद्यमों को राष्ट्रीय विकास से जोड़ने और उन्हें निरंतर नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC में 301वां स्थान हासिल कर भोजपुर और परिवार का नाम रोशन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading