स्वच्छता पखवाड़ा के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना में शपथ, श्रमदान और स्वच्छता अभियान

पटना। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के , प्रादेशिक कार्यालय पटना में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 जनवरी 2026) के तहत व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली, श्रमदान किया और कार्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ लेखा अधिकारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ के साथ हुई। शपथ के दौरान सभी कर्मियों ने अपने कार्यस्थल, आसपास के परिवेश और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है।

इसके बाद आयोजित परिचर्चा में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा, विभागीय कलाकार दीपक कुमार, आरती झा, लेखाकार योगेन्द्र प्रसाद और यंग प्रोफेशनल हर्ष सिन्हा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति और कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

शपथ और परिचर्चा के उपरांत कार्यालय परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने फाइल कक्ष, गलियारे, प्रवेश द्वार और खुले स्थानों की सफाई की। अभियान के दौरान सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण और स्वच्छता मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया।

इसके साथ ही कर्पूरी ठाकुर सदन परिसर में भी व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। लॉन, पार्किंग क्षेत्र और आवागमन मार्गों की गहन सफाई कर जमी हुई गंदगी और प्लास्टिक कचरे को हटाया गया। एकत्र कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालकर कचरा प्रबंधन का व्यावहारिक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ सोच, स्वच्छ कार्य संस्कृति और जिम्मेदार नागरिकता को अपनाना भी उतना ही जरूरी है। अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि सरकारी कार्यालय सामाजिक और राष्ट्रीय अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading