तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

भागलपुर: भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परवत्ता थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची ऐश्वर्या कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या कुमारी दोपहर के समय अपने खेत से काम समाप्त कर घर लौट रही थी। इसी दौरान जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घायल बच्ची को इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल पहुंचाया। मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परवत्ता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से जगतपुर गांव में मातम का माहौल है। मासूम बच्ची की असमय मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

बाइट – विपिन यादव (पिता)

“मेरी बेटी रोज की तरह खेत से घर लौट रही थी। हमें क्या पता था कि यह उसका आखिरी रास्ता होगा। प्रशासन से मांग है कि दोषी ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।”

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • Related Posts

    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नागौर में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading