पीआईबी पटना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिहार के उप मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

पटना: पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पीआईबी पटना के अपर महानिदेशक श्री एस. के. मालवीय एवं सहायक निदेशक श्री कुमार सौरभ ने उप मुख्यमंत्री को मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, जनसंचार अभियानों तथा सूचना प्रसार से जुड़ी पहलों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किस प्रकार पत्र सूचना कार्यालय केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों और विकासात्मक कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भेंट के दौरान यह भी चर्चा की गई कि डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा पारंपरिक माध्यमों के माध्यम से सरकारी सूचनाओं के त्वरित और प्रमाणिक प्रसार को और अधिक सुदृढ़ कैसे किया जा सकता है। अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़ी सूचनाओं के प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पीआईबी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की सही और समयबद्ध जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार में पीआईबी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह के समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

यह शिष्टाचार भेंट केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच सूचना, संवाद और जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है।

  • Related Posts

    मगध विश्वविद्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी और सतत विकास’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दरभंगा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: स्कूल का चावल और बेंच बेचने का आरोप, हेडमास्टर का वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading