पटना में दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार के पटना जिले में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र के कैमा गांव के पास टाल इलाके में अज्ञात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 40 वर्षीय कुशेसर यादव उर्फ गोरेलाल के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जमीन देखने गया था किसान

परिजनों के मुताबिक, 30 दिसंबर को कुशेसर यादव अपने जीजा के साथ बिक्री की जमीन देखने गांव के टाल इलाके में गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

सिर और कंधे में लगी गोली

फायरिंग में कुशेसर यादव को सिर और कंधे में दो गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटना के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई

मौत के बाद सड़क जाम और आगजनी

किसान की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने पटना-नालंदा मार्ग पर शव रखकर करीब आधे घंटे तक सड़क जाम किया और आगजनी की। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान परिजन इंसाफ की गुहार लगाते हुए भावुक नजर आए।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

सूचना मिलने पर सकसोहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर जाम हटवाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया—

“पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थिति फिलहाल सामान्य है। घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: पूर्व रेलवे में ₹405 करोड़ की सिग्नलिंग आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी, 32 स्टेशनों पर लगेगी अत्याधुनिक तकनीक

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, गोराडीह से 8.25 किलो गांजा बरामद, तस्कर की तलाश तेज

    Share Add as a preferred…