नए साल 2026 की शुरुआत बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ

नए साल 2026 की शुरुआत बिहार में भीषण ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। साल की पहली सुबह राज्य के अधिकांश हिस्से कोहरे की चादर में लिपटे रहे। 31 दिसंबर की रात 2025 की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जब कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली।

उत्तर बिहार में कोल्ड डे, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सीवान, पश्चिम चंपारण समेत कुल 19 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। ठंडी और सर्द हवाओं के कारण लोगों को तेज कनकनी झेलनी पड़ेगी। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण बिहार में आंशिक राहत, येलो अलर्ट

वहीं दक्षिण बिहार के पटना, गया, अरवल, बक्सर, जमुई समेत 19 जिलों में ठंड से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। दिन में आंशिक धूप निकल सकती है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति से राहत मिलेगी, हालांकि सुबह और रात में घने कोहरे का असर बना रहेगा। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

7 जनवरी तक मिलेगी राहत

आईएमडी के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से ठंड और कोहरे दोनों से धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में घने कोहरे का असर बना रह सकता है।
पटना, गया, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया और किशनगंज समेत अधिकांश जिलों में फिलहाल कोल्ड डे या घने कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 जनवरी तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में ठंड से राहत मिल सकती है, जबकि अगले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है।

तापमान के आंकड़े

2025 के अंतिम दिन राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया जी में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • पटना: 9.4°C
  • छपरा: 6.3°C (5.7 डिग्री की बड़ी गिरावट)

टॉप-5 सबसे सर्द रात वाले जिले

राज्य में सबसे सर्द रात वाले जिलों की सूची में शामिल हैं—

  1. गया जी – 5.0°C
  2. सबौर – 5.6°C
  3. राजगीर – 5.8°C
  4. छपरा – 6.3°C
  5. औरंगाबाद – 6.5°C

इन जिलों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला।


 

  • Related Posts

    रजौन में ‘जमीन की जंग’, अपनों ने ही बहाया खून! 2008 के बंटवारे पर ‘गोतिया’ में खूनी संघर्ष; एक की हालत नाजुक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading