सिल्क सिटी भागलपुर में शीतलहर का कहर जारी, फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच जनजीवन प्रभावित, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा

भागलपुर | सिल्क सिटी भागलपुर समेत आसपास के जिलों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, जिससे आम जनजीवन और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

बीते कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है और ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। इसका सीधा असर शहर की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। सुबह और देर शाम के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। वहीं पार्क, मैदान और सार्वजनिक स्थल भी लगभग सुनसान पड़े हुए हैं।

ठंड से बचने के लिए घरों में कैद लोग

कड़ाके की ठंड के कारण लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। विशेषकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग ठंड के प्रकोप से सबसे अधिक प्रभावित नजर आ रहे हैं। अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर लोग किसी तरह ठंड से बचाव कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई परेशानी

स्थानीय निवासी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि “ठंड इतनी बढ़ गई है कि सुबह जल्दी निकलना मुश्किल हो गया है। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं।”

वहीं कृष्णानंद चौबे, एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा कि “शीतलहर के कारण सामान्य जनजीवन ठप सा हो गया है। बाजारों में भी पहले जैसी रौनक नहीं रही।”

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवाओं से बचें और विशेष रूप से बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखें।

  • Related Posts

    दरौंदा रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से STF कमांडर राजेश प्रसाद की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “लाठियां खाईं, संघर्ष किया… अब देश को मिलेगा लाभ”— नीतीश के राज्यसभा जाने पर भावुक हुए अश्विनी चौबे; बधाई देते हुए साझा किए पुराने संस्मरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading