सिटी केयर हॉस्पिटल बना ‘गरीबों का अस्पताल’, मानवीय सेवा से जीत रहा लोगों का भरोसा

बेहतर इलाज, संवेदनशील सोच और टीम वर्क ने बनाई अलग पहचान

भागलपुर | भागलपुर के हवाई अड्डा के समीप छोटी गोपालपुर स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और मानवीय सेवा के कारण तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। अस्पताल प्रबंधन की संवेदनशील सोच और जरूरतमंद मरीजों के प्रति सहयोगात्मक रवैये के चलते आम लोग इसे अब ‘गरीबों का अस्पताल’ कहने लगे हैं।

सिटी केयर हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराया जाता है। मरीजों की स्थिति को समझते हुए मानवीय आधार पर हरसंभव सहायता की जाती है, जिससे न केवल मरीजों को राहत मिलती है, बल्कि उनके परिजनों का भरोसा भी अस्पताल पर मजबूत होता जा रहा है।

सेवा को प्राथमिकता, इलाज को नहीं बनाया व्यवसाय

अस्पताल के डायरेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि सिटी केयर हॉस्पिटल की स्थापना का मूल उद्देश्य ही समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां इलाज को व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा के रूप में देखा जाता है और किसी भी जरूरतमंद मरीज को इलाज से वंचित नहीं किया जाता।

अनुभवी डॉक्टरों की टीम और मजबूत टीम वर्क

अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. उमेश मिश्रा ने बताया कि सिटी केयर हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मिलकर टीम वर्क के साथ मरीजों का इलाज करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक और कर्मचारी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं, जिससे इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन संतुष्ट होकर लौटते हैं।

सेवा, संवेदना और भरोसे का केंद्र

बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, आधुनिक इलाज, अनुभवी चिकित्सकों की टीम और मानवीय सोच के चलते सिटी केयर हॉस्पिटल अब केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और भरोसे का प्रतीक बनकर उभर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरत के समय सिटी केयर हॉस्पिटल उनके लिए सबसे भरोसेमंद सहारा साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    सहरसा में कलयुगी बेटों का खूनी खेल: जेल में बंद बेटे ने दी पिता की 4 लाख की सुपारी; शूटर और बड़ा भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading