असामाजिक तत्वों ने धान के टाल में लगाई आग, 10 बीघा फसल जलकर राख, करीब 2 लाख रुपये का नुकसान

भागलपुर: भागलपुर जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई है। सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनोरी गांव से लगभग 500 मीटर दूर बहियार में देर रात असामाजिक तत्वों ने धान की तैयार फसल में आग लगा दी। इस घटना में करीब 10 बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई, जिससे चार गरीब किसान परिवारों को लगभग 2 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान की फसल कटाई के बाद किसानों ने उसे पोखर के किनारे एकत्र कर टाल (खटाल) के रूप में रखा था। आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में किसी ने जानबूझकर आग लगा दी, क्योंकि सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक धान की पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। इस आगजनी की घटना में चार सकूआ के पेड़ भी जल गए

इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि विनय शाह ने बताया कि आग रात में ही लगाई गई होगी। उन्होंने कहा कि सुबह आते-जाते कुछ लोगों ने धान के टाल में आग लगी देखी, जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। विनय शाह ने बताया कि यह धान की फसल चार किसान परिवार—जलधर मंडल, शिवलाल मंडल, संजय मंडल और राजेश मंडल—ने मिलकर एकत्र की थी।

पीड़ित किसान जलधर मंडल ने बताया कि दो दिन पहले ही सभी किसानों ने अपनी धान की फसल काटकर पोखर के किनारे जमा की थी। उन्होंने कहा कि साल भर की कड़ी मेहनत के बाद उम्मीद थी कि फसल बेचकर कर्ज चुकाया जाएगा, लेकिन दुश्मनी के कारण असामाजिक तत्वों ने धान के टाल में आग लगा दी, जिससे उनकी पूरी मेहनत जलकर राख हो गई।

पीड़ित किसानों के अनुसार इस आगजनी की घटना में उन्हें करीब 2 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। सभी किसान परिवार गरीब हैं और इस घटना के बाद उनके सामने जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading