पीरपैंती में सोलर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण, 500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

अडानी फाउंडेशन की पहल से आदिवासी बस्ती को मिली रोशनी और जरूरतमंदों को राहत

भागलपुर/पीरपैंती: पीरपैंती प्रखंड में प्रस्तावित अडानी पावर प्लांट (विद्युत ताप गृह) के निर्माण को लेकर अडानी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हरिनकोल पंचायत अंतर्गत पहाड़िया टोला (आदिवासी बस्ती) में सोलर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया गया तथा लगभग 500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पीरपैंती के माननीय विधायक श्री मुरारी पासवान, हरिनकोल पंचायत के मुखिया श्री दीपक सिंह, भाजपा नेता श्री ऋषिकेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष श्री हरेराम शर्मा एवं सरपंच श्री वरुण गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सभी अतिथियों ने सोलर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण कर असहाय एवं गरीब परिवारों को कंबल प्रदान किए।

क्षेत्र को मिलेगी सुरक्षा और सुविधा

इस अवसर पर विधायक श्री मुरारी पासवान ने कहा कि पहाड़िया टोला जैसी आदिवासी बस्तियों में अडानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना से रात्रि के समय आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा, वहीं ठंड के मौसम में कंबल मिलने से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अडानी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए जा रहे कार्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सुविधाएँ पहुँचाने का एक सराहनीय प्रयास हैं। ऐसे कार्यक्रमों से न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होता है, बल्कि सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है।

सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल

कार्यक्रम के दौरान अडानी पावर प्लांट एवं अडानी फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास एवं स्थानीय लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी सोलर स्ट्रीट लाइट एवं कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए अडानी फाउंडेशन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    बिहार में ‘होर्डिंग माफिया’ पर सर्जिकल स्ट्राइक! 100 करोड़ से ज्यादा का राजस्व डकारा; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले— “कोर्ट जाकर भी नहीं बचेंगे आर्थिक अपराधी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में ‘आधी आबादी’ को न्याय दिलाने की मुहिम! 25 सरकारी वकीलों को दी जा रही ‘महिला सुरक्षा’ की ट्रेनिंग; पटना में 5 दिवसीय महा-मंथन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading