चाकू मारकर युवक की हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल, डस्टर लूटकर फरार हुए हमलावर

बिहार के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मरमाला चंवर में बुधवार देर रात सड़क पर गाड़ी को साइड नहीं देने के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद युवकों की डस्टर गाड़ी लूटकर फरार हो गए।

पासिंग को लेकर हुआ विवाद

मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के बडढ़िहा गांव निवासी स्वर्गीय रामकिशुन राय के 25 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक मनीष कुमार (22), बैजनाथ राय का पुत्र है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया।

पीएमसीएच में तोड़ा दम

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चंद्रशेखर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई। घायल मनीष कुमार का इलाज जारी है।

काले रंग की फॉर्च्यूनर में सवार थे हमलावर

घायल मनीष कुमार ने बताया कि वे अपने दोस्त आकाश कुमार के यहां भोज खाने हाजीपुर आए थे। भोज के बाद वे डस्टर गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पासिंग के समय उनकी गाड़ी एक काले रंग की फॉर्च्यूनर से सट गई।

मनीष कुमार के अनुसार,
“इसके बाद फॉर्च्यूनर सवार लोग गाड़ी से नीचे उतरे और चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने हमारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और चंद्रशेखर के पेट में चाकू मार दी। चाकू लगते ही चंद्रशेखर वहीं बेहोश होकर गिर गया। हमलावर हमारी डस्टर गाड़ी लेकर फरार हो गए।”

पुलिस जांच में जुटी

हाजीपुर सदर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया,
“पासिंग नहीं देने को लेकर हुए विवाद में फॉर्च्यूनर सवार लोगों ने कार सवार दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को पीएमसीएच रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मामले की गहन जांच की जा रही है।”

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और लूटी गई गाड़ी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading