लगातार बढ़ रही ठंड से जनजीवन बेहाल, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, मॉडल सदर अस्पताल में रिजर्व वार्ड तैयार

भागलपुर। भागलपुर और आसपास के जिलों में लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। पिछले तीन दिनों से में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए में विशेष तैयारी की गई है। अस्पताल प्रशासन ने ठंड से प्रभावित मरीजों के लिए आठ बेड का रिजर्व वार्ड तैयार किया है, जहां ठंड से बचाव की तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रिजर्व वार्ड में मरीजों के लिए रूम हीटर, कंबल और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 24 घंटे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ठंड के कारण बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है। ठंड से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोगों से तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की गई है। खासकर सुबह और देर रात अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं, ऐसे में प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर मनोज झा का बड़ा हमला: “एनकाउंटर व्यक्ति का नहीं, सच का होता है”

    Share Add as a preferred…

    रोहतास में बड़ा सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 12 से अधिक महिला-पुरुष जवान घायल

    Share Add as a preferred…