बिहार राजनीति में फिर घमासान! मुंबई से लौटते ही VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा बयान — “नीतीश को खुद नहीं पता, कब तक हैं CM”

बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद लंबे समय से राज्य की राजनीति से दूर रहे विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी अब फिर सुर्खियों में हैं। मुंबई से पटना लौटते ही उन्होंने मीडिया के सामने बड़ा राजनीतिक बयान दिया।

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा— “क्या बिहार में फिर खेल होने वाला है?”
इस पर सहनी ने दावा किया:

  • “इंतजार कीजिए… नीतीश कुमार को भी नहीं पता कि वह कब तक मुख्यमंत्री हैं।”
  • “मुख्यमंत्री को पद से हटाने की पूरी साजिश चल रही है।”
  • “कौन विधायक किस संपर्क में है… सब जगजाहिर है। समय आने पर सब सामने आ जाएगा।”

उनका संकेत साफ था कि बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की जमीन तैयार हो रही है।


तेजस्वी यादव पर भी बयान— “तीन महीने का समय दिया है सरकार को”

शिवानंद तिवारी द्वारा तेजस्वी यादव को नसीहत देने पर सहनी ने कहा:

  • “हम लोग बिहार में रहकर अभी करेंगे भी क्या?”
  • “हमने सरकार को तीन महीने का समय दिया है कि वे अपने वादों को पूरा करें।”
  • “इसके बाद हम जनता के बीच जाएंगे और सरकार के खिलाफ उतरेंगे।”

सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव निजी कारणों से बाहर गए हैं—
“महागठबंधन में सभी को बोलने का अधिकार है।”


‘चोरी की सरकार’— सहनी के आरोप

VIP चीफ ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा:

  • “बिहार में जो सरकार बनी है, वह चोरी की सरकार है।”
  • “चाहे पैसा देकर चोरी की गई हो, चाहे किसी और तरीके से… 10,000 रुपये तक दिए गए।”
  • “हमने वोटर अधिकार यात्रा निकालकर जनता को जगाया।”

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…