भागलपुर में इश्तेहार–कुर्की संकल्प दिवस पर बड़ी कार्रवाई320 वारंट, 75 इश्तेहार और 30 कुर्की निष्पादित; सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दी जानकारी

भागलपुर।जिले में आयोजित इश्तेहार–कुर्की संकल्प दिवस के तहत पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों और न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने फरार अभियुक्तों के विरुद्ध जारी वारंट, इश्तेहार और कुर्की आदेशों की त्वरित तामील पर विशेष जोर दिया। कई जगहों पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों ने स्वयं घर-घर जाकर नोटिस चस्पा किए और कार्रवाई का नेतृत्व किया।

अभियान के दौरान किए गए प्रमुख निष्पादन:
• 320 वारंट तामील
• 75 इश्तेहार जारी
• 30 कुर्की कार्रवाई पूरी

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें सुबह से देर शाम तक लगातार छापेमारी करती रहीं और फरार अभियुक्तों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेशों का अनुपालन हर हाल में कराया जाएगा और ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…