नाथनगर (भागलपुर)।ललमटिया थाना क्षेत्र के पासीटोला निवासी कैलाश चौधरी पर दर्ज एक मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। आरोपी के घर पर पहुंची पुलिस टीम ने फरार घोषित किए जाने की औपचारिकता के तहत नोटिस चस्पा किया।
पुलिस के अनुसार, कैलाश चौधरी अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में वांछित है और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि आरोपी की लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट में कुर्की–जप्ती की अर्जी दायर की थी। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार कर वारंट जारी किया।
वारंट तामिल कराने पहुंचे पुलिसकर्मी आरोपी को घर पर नहीं पा सके। इसके बाद कोर्ट के निर्देशानुसार नोटिस चस्पा कर कैलाश को निर्धारित तिथि पर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
पुलिस ने साफ किया है कि यदि वह तय समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की–जप्ती की अगली कार्रवाई तेज की जाएगी।


