तेजी के बाद सोने-चांदी के कीमतों में ग‍िरावट का स‍िलस‍िला, अब ग‍िरकर यहां पहुंचा गोल्‍ड का रेट

इजरायल और हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद सोने-चांदी के रेट में उठा-पटक देखी जा रही है. पहले सोने और चांदी की कीमत में तेजी आने के बाद अब इसमें ग‍िरावट का स‍िलस‍िला देखा जा रहा है. प‍िछले द‍िनों 56000 रुपये के लेवल तक ग‍िरने वाला सोना इस समय करीब 58000 रुपये के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह चांदी भी 67000 रुपये तक ग‍िर गई थी. लेक‍िन अब यह 70000 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है.

सोने-चांदी में म‍िला जुला रुख

सोने और चांदी के रेट में शुक्रवार को म‍िला-जुला रुख देखा गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं हरे न‍िशान के साथ कारोबार करती देखी गईं. वहीं, सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों ग‍िरावट के साथ करोबार करती देखी गईं. हफ्ते के आख‍िरी कारोबारी द‍िन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) को देखें तो चांदी 716 रुपये प्रत‍ि क‍िलो की तेजी के साथ 69790 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेंड कर रही है. वहीं, गोल्‍ड 259 रुपये चढ़ा और यह 58177 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
इससे पहले गुरुवार को सोना 57918 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और चांदी 69074 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी.

अब अगर शुक्रवार के द‍िन के सर्राफा बाजार को देखे तो यहां पर दोनों कीमती धातुओं में ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. हफ्ते के आख‍िरी कारोबारी द‍िन IBJA की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोना 112 रुपये ग‍िरकर 58032 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आ गई. इसी तरह चांदी में भी 295 रुपये प्रत‍ि क‍िलो की ग‍िरावट देखी गई और यह 69404 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई. इससे पहले द‍िन गुरुवार शाम को सोना 58032 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 69644 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी.

शुक्रवार को 23 कैरेट वाला सोना ग‍िरकर 57790 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 53157 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 20 कैरेट वाला सोना 43524 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ग‍िरकर 33948 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. IBJA की तरफ से केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार व रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते. इसके अलावा हर दिन एमसीएक्स और आईबीजेए सोने-चांदी के रेट जारी करते हैं.

  • Related Posts

    पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार हिला, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को एक ही दिन में 6 अरब डॉलर का झटका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *