नवादा के डीएसपी मनोज कुमार हटाए गए, मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग पर भेजे गए

बिहार सरकार ने नवादा के पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) मनोज कुमार को उनके पद से हटा दिया है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा (वेटिंग फॉर पोस्टिंग) में रखा है। हटाने की वजह को प्रशासनिक आधार बताया गया है।

नवादा के लिए नए डीएसपी की तैनाती

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-11 जमुई में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सुधाकर मिश्रा को नवादा का नया पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) नियुक्त किया गया है।

चुनाव आयोग के आदेश पर कार्रवाई

नवादा के डीएसपी मनोज कुमार हटाए गए, मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग पर भेजे गए

गृह विभाग ने बताया कि डीएसपी मनोज कुमार को हटाने का निर्णय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।
चुनाव आयोग ने 3 नवंबर 2025 को इस संबंध में पत्र भेजा था। अब डीएसपी को पद से हटाने की अनुपालन रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद को भेज दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…