मालदा मंडल में हिंदी साहित्यकार रघुवीर सहाय की जयंती पर स्मरण समारोह, साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ आयोजन

मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और राजभाषा विभाग के तत्वावधान में हिंदी साहित्य के महान कवि, पत्रकार और चिंतक रघुवीर सहाय जी की जयंती पर बुधवार को साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर एक गरिमामय स्मरण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक यांत्रिक इंजीनियर एवं अध्यक्ष, लोकल राजभाषा कार्यान्वयन समिति श्री पवन कुमार सिंह ने की।

समारोह में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

तैलचित्र पर पुष्पांजलि और सम्मान समारोह से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ रघुवीर सहाय जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इसके बाद श्री पवन कुमार सिंह ने आमंत्रित वक्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में वक्ताओं के रूप में शामिल थे —
साहेबगंज: अभय कुमार, विजय कुमार भारती, पंकज प्रभा, अमन कुमार होली
जमालपुर: प्रमोद कुमार
मुंगेर: विजय वर्तानिया
पटना: विनय कुमार झा विमल

वक्ताओं ने सहाय जी के साहित्यिक योगदान को याद किया

वक्ताओं ने बताया कि रघुवीर सहाय हिंदी साहित्य के उन दुर्लभ रचनाकारों में हैं, जिन्होंने कविता, पत्रकारिता और सामाजिक चिंतन को नई दिशा दी।
उनकी कविताएँ और लेखन आज भी समाज, सत्ता, असमानता और व्यक्ति की स्वतंत्रता पर गहन प्रश्न खड़े करते हैं।
रघुवीर सहाय की साहित्यिक दृष्टि आज के सामाजिक परिदृश्य में और भी अधिक प्रासंगिक मानी जा रही है।

मालदा मंडल में हिंदी के संवर्धन को लेकर निरंतर प्रयास

मालदा मंडल द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार–प्रसार के लिए ऐसे साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
मंडल प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


 

  • Related Posts

    भागलपुर जदयू में ‘विवेकानंद’ युग की शुरुआत! नए जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं ने कहा- अब और मजबूत होगा संगठन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading