भागलपुर में अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई शुरू, सिविल ड्रेस में होगी निगरानी; फुटपाथ घेरने वालों पर निगम सीधे जारी करेगा चालान

भागलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को शहर की मुख्य सड़कों पर उतरी और कई जगहों पर कार्रवाई की। अभियान की शुरुआत लोहिया पुल के नीचे से हुई और यह खलीफा बाग चौक होते हुए वैरायटी चौक तक जारी रहा।

अभियान के दौरान टीम ने फुटपाथ, सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर दुकान बढ़ाकर कब्जा करने वाले सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने साफ कहा कि अब सड़क पर सामान फैलाकर दुकानदारी नहीं करने दी जाएगी।

यातायात डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि
“कल से सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी पूरे इलाके में गश्त करेंगे। यदि कोई दुकानदार सड़क पर सामान फैलाते पकड़ा गया तो उसकी फोटो खींच ली जाएगी। उसी के आधार पर नगर निगम चालान जारी करेगा, जिसे अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।”

आज की कार्रवाई में कई दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।

अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जब तक शहर पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता। अभियान का मकसद शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारना और आम लोगों को राहत देना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर से विदाई पर भावुक हुए सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह, बोले— पांच महीने में तबादले की उम्मीद नहीं थी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, टोटो पलटने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, मां घायल

    Share Add as a preferred…