हमसफर एक्सप्रेस में एसी खराब होने पर यात्रियों ने ट्रेन को रोका, गया जंक्शन पर जमकर मचा हंगामा

गया: जम्मूतवी-सियालदह हम सफर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी खराब हो जाने के बाद रेलयात्रियों ने गुरुवार की दोपहर गया रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित यात्रियों ने रेल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

रेल यात्रियों ने आरोप लगाया कि डीडीयू मंडल आने से पहले ही इस ट्रेन के बी-01, बी-02-, बी-03, बी-04,बी-05, बी-08, बी-12,बी-14, बी-15, व बी-16 के बोगी का एसी खराब थी। लेकिन, डीडीयू मंडल में इसे ठीक नहीं कराया गया। इसके बाद उक्त ट्रेन गया रेलवे स्टेशन पहुंच गयी। रेलयात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की थी। लेकिन,कुछ नहीं हुआ।

यात्रियों ने बताया कि इसकी शिकायत की गयी लेकिन डीडीयू मंडल में इसे ठीक नहीं कराया गया. इसके बाद उक्त ट्रेन गया रेलवे स्टेशन पहुंच गयी. यहां यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की. यात्रियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *