नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की दो बोगियां बेपटरी; बक्सर में रघुनाथपुर के पास हुआ हादसा

हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ। अबतक प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन की दो बोगियां बेपटरी हुई हैं।

नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ एक्सप्रेस बुधवार की रात बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ। अबतक प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन की दो बोगियां बेपटरी हुई हैं। ट्रेन ज्यादा रफ्तार में नहीं थी। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने अभी घायलों के संबंध में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने संसदीय क्षेत्र बक्सर अंतर्गत रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर हालात का लिया जायजा।

 

  • नॉर्थ ईस्ट ट्रेन रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर डिरेल हो गई।

 

  • घटना को दुखद बताते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे हैं..

 

  • उन्होंने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को भी फोन पर निर्देशित किया कि वे वहां पहुंचकर हर संभव मदद उपलब्ध कराए।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बातचीत कर हादसे की जानकारी दी

 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पटना से भागलपुर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया से रघुनाथपुर बक्सर के लिए लौट रहे हैं।

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रेलवे के हाजीपुर जोन के जीएम, डीआरएम दानापुर जोन से बातचीत कर हादसा स्थल की जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एनडीआरएफ के डीजी से बातचीत की

 

  • पटना से एनडीआरएफ की एक यूनिट रघुनाथपुर बक्सर के लिए हुई रवाना

Related Posts

मालदा मंडल में 50 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, डीआरएम ने कहा– आप हमारी पूंजी हैं.. रेलवे परिवार ने कहा– धन्यवाद

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *