IND Vs PAK: शाहीन अफरीदी के लगी चोट, क्या भारत के खिलाफ मुकाबले से हो जाएंगे बाहर?

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले जहां टीम इंडिया शुभमन गिल की हेल्थ को लेकर परेशान है। वहीं अब पाकिस्तान की टीम के फैंस को भी इस खबर से झटका लग सकता है। दरअसल 10 अक्टूबर मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी चोटिल हो गए थे। हालांकि, उस मैच में उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी जरूर की थी। पर वह दर्द में दिख रहे थे। अब सवाल यह है कि क्या भारत के खिलाफ मैच में शाहीन उतर पाएंगे?

शाहीन अफरीदी की उंगली में चोट

अभी फिलहाल पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज की चोट पर ऐसा कुछ अपडेट आया नहीं है। लेकिन इस जानकारी ने बिल्कुल पाकिस्तान के फैंस की सांसें अटका दी होंगी। श्रीलंका के खिलाफ शाहीन अफरीदी की बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी जरूर की लेकिन उन्होंने 66 रन लुटा दिए। उन्हें मात्र एक विकेट मिला था। अब देखना होगा कि शाहीन पर क्या अपडेट आता है। फिलहाल रिपोर्ट्स का मानना है कि वह इस महामुकाबले में खेलेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *