IND Vs AFG: मैच शुरू होने से पहले भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने रखा 2 मिनट का मौन, क्या था खास कारण

हाल ही में अफगानिस्तान को भूकंप से काफी जान माल की क्षति हुई है। इस प्राकृतिक दुर्घटना में हजारों लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच अब भी जूझ रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच दिल्ली मे खेले जा रहे मैच से पूर्व खिलाड़ियों ने भी जान गंवाने वाले लोगों को याद किया है। यही नहीं उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी याद में कुछ पल के लिए मौन भी रखा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते बुधवार को उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया था। यह प्राकृतिक आपदा इतना शक्तिशाली था कि इसके झटके 10 किमी (6.21 मील) की गहराई तक महसूस किए गए थे। इस भीषण दुर्घटना में करीब दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं हजारों लोग घायल हो गए। इस जानेलवा हादसे में कई गांव तबाह हो गए हैं। बताया जा रहा है कि देश में यह हादसा दो दशकों में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में से एक है।

देश में घटी इस बड़ी दुर्घटना के बाद स्टार स्पिनर राशिद खान भी काफी दुखी नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपना दुख व्यक्त किया था। इस बीच उन्होंने ऐलान किया कि वह वर्ल्ड कप 2023 में मिलने वाली पूरी फीस दान करेंगे। इसके अलावा उनकी मदद के लिए एक कैंपेन की शुरुआत भी करेंगे।

25 वर्षीय ऑलराउंडर ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि, ‘मुझे अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांतों हेरात, फराह और बदगीस में आए भूकंप के झटकों के बारे में जानकर काफी दुख हुआ है। मैं भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए वर्ल्ड कप 2023 की अपनी सारी फीस डोनेट कर रहा हूं. हम जल्द ही एक फंड रेजिंग अभियान भी शुरू करेंगे. जो जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए है।’

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

    Share Add as a preferred…

    स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *