Nostradamus ने 450 साल पहले ही इस्राइल को लेकर कर दी थी ये भविष्यवाणी, खौफ में दुनिया

इस्राइल और फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच भयानक जंग जारी है। हमास ने शनिवार को इस्राइल पर हमला किया था जिसके बाद इस जंग की शुरुआत हुई थी। आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने एलान किया कि ‘हम युद्ध में हैं। उन्होंने यह एलान उस समय किया, जब तेल अवीव समेत देश भर के अलग अलग शहरों और कस्बों पर हमास ने 5,000 से अधिक रॉकेट दागे।

वर्तमान समय में इस्राइल और हमास के बीच भयानक युद्ध हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें हमास के लड़ाकों की बर्बरता की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। अब इस्राइल और हमास के बीच हो रही जंग ने इस बात की बहस तेजी कर दी है कि क्या तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो चुकी है? इसका जवाब कुछ भी हो सकता है, लेकिन इसस पहले हमें फ्रांसीसी दार्शनिक Nostradamus की एक डरावनी भविष्यवाणी के बारे में जानना होगा। इस्राइल और हमास के बीच शुरु हुए इस युद्ध के बाद यह भविष्यवाणी सच साबित हो गई।

israel palestine war nostradamus prediction on great war coming true after attack by hamas militants

दरअसल, मिशेल डी Nostradamus ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में एक बड़ा युद्ध होगा। Nostradamus ने जर्मनी में हिटलर के उदय से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की गोली मारकर हत्या समेत बीते 100 वर्षों की कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हो चुकी हैं।

450 साल पहले Nostradamus ने अपनी किताब में लिखा था कि साल 2023 में एक बड़ा युद्ध होगा, जो सात महीने तक चलेगा। इस युद्ध में अपने बुरे कामों की वजह से लोग मरेंगे और रूएन,एवरेक्स राजा के अधीन नहीं होंगे। बता दें कि हमास ने 70 के आसपास इस्राइल के नागिरकों और कथित तौर पर आईडीएफ सैनिकों को बंधक बनाया है। इनमें से कई लोगों की हमास ने बेरहमी से हत्या कर दी है।

israel palestine war nostradamus prediction on great war coming true after attack by hamas militants

हमास के वरिष्ठ सैन्य कमांडर मोहम्मद देइफ ने आह्वान किया है कि हमास का समर्थन करने वाले फलस्तीनी ‘ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म’ में शामिल हों। देइफ का कहना है कि यह धरती के आखिरी कब्जे के अंत की सबसे बड़ी लड़ाई का दिन है। सैन्य कमांडर ने कहा कि लोग अपने हक के लिए आगे आएं और अपनी जमीन के लिए अपने खून का आखिरी कतरा तक बहा दें।

अब देखना होगा कि इस्राइल और फलस्तीन के बीच जारी युद्ध का क्या परिणाम होता है? कितने लोगों की मौत होती है? इन सवालों के बीच Nostradamus की भविष्यवाणी को खारिज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि पहले भी तमाम भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

Nostradamus ने साल 2023 में तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की थी। कल अगर इस्राइल और फलस्तीन के नाम पर इस जंग में एक दूसरे देश भी लड़ते दिखें, तो बिल्कुल आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *