लोकसभा चुनाव से पहले पशुपति पारस ने नीतीश कुमार से की दो बड़ी मांग, जानें क्या

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पटना में तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई. लोकसभा चुनाव से पहले इस बहाने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सीएम नीतीश कुमार से दो बड़ी मांग की है.

 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाजीपुर स्टेशन का नाम रामविलास पासवान और हाजीपुर में उनकी मूर्ति बनाने की मांग की है. कहा कि रामविलास पासवान सीएम नीतीश कुमार के अच्छे मित्र थे इसीलिए उनसे मैं यह मांग करना चाहता हूं. अब देखना होगा कि केंद्रीय मंत्री की मांग सीएम नीतीश कितना पूरा करते हैं।

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, सांसद प्रिंस राज समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने केंद्र सरकार से रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग की है।

भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि दिवंगत रामविलास पासवान हमारे देवता थे और हमारे बड़े भाई थे. उन्होंने गरीबों के लिए जो कुछ किया वह कभी नहीं भुलाया जा सकता है. वह गरीबों की और देश की सेवा लगातार करते रहे. निश्चित तौर पर जिस तरह का काम उन्होंने गरीबों के लिए किया. उनसे प्रेरणा लेकर ही हम लगातार काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े..

तीन बच्चों की मां से प्रेम विवाह के बाद सड़क पर हंगामा, दूल्हे की बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *