भागलपुर के मायागंज अस्पताल में आज से मरीजों की सीटी स्कैन जांच फिर होगी शुरू

भागलपुर | मायागंज अस्पताल में सोमवार से मरीजों की सीटी स्कैन जांच होगी। लगातार हो रही बारिश के चलते रेडियोलॉजी विभाग की छत से पानी टपकने से मशीन बंद कर दी गयी थी। जिस जगह पर सीटी स्कैन मशीन लगी है, वहीं पानी टपक रहा था। पिछले एक सप्ताह से मशीन बंद थी। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्हें निजी जांच सेंटरों में ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। रेडियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार को अगर बारिश नहीं हुई तो मरीजों की जांच पहले की तरह ही शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़े..

सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला के लिए बड़हनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *