भागलपुर:मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को वित्तीय प्रभार नहीं, वेतन अटका

मेडिकल कॉलेज • प्रिंसिपल को वित्तीय प्रभार नहीं, वेतन अटका

 

भागलपुर मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार भगत को वित्तीय प्रभार नहीं मिला है। इस कारण यहां के डॉक्टरों व कर्मचारियों को सितंबर का वेतन नहीं मिला है। पूर्व प्राचार्य डॉ. उमाशंकर सिंह 31 अगस्त को रिटायर हुए थे। दुर्गा पूजा नजदीक है। डॉक्टरों व कर्मचारियों का कहना है प्रभारी प्राचार्य को वित्तीय प्रभार भी सरकार को देना चाहिए। अभी सभी तरह के वित्तीय कार्य अटके हुए हैं। एनेस्थेसिया विभाग से रिटायर एचओडी डॉ. अर्जुन प्रसाद का कहना है कि उनका बकाया पैसा भी नहीं मिल रहा है।

 

स्वास्थ्य • ओपीडी का एक्सरे अब 14 को ही चालू हो पाएगा

भागलपुर | मायागंज अस्पताल स्थित एक्सरे सेंटर को ठीक होने में पांच दिन और समय लगेगा। एक्सरे मशीन का ट्यूब खराब हो गया है। जिसे खरीदने के लिए एजेंसी के अधिकारी दिल्ली गए हैं। एक लाख 70 हजार रुपये ट्यूब में खर्च होने हैं। रिपेयरिंग के लिए अलग से टेक्नीशियन को बुलाया जाएगा। दिल्ली से यह सामान लेकर गुरुवार को एजेंसी के अधिकारी चलेंगे तो शुक्रवार को भागलपुर पहुंचेंगे। इसे इंस्टॉल कर भी दिया जाए तो शनिवार से पहले मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी। इस बीच जरूरतमंद मरीजों को निजी जांच घरों में ही जाकर एक्सरे करवाना पड़ेगा।

  • ये भी पढ़े..

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *