बीजेपी के फायरब्रांड नेता का राहुल गांधी पर सीधा प्रहार, कहा- घड़ियाली आंसू बहाना करें बंद

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अभी ओबीसी आरक्षण की चर्चा कर रहे हैं जबकि मनमोहन सिंह ने मुसलमानों को देश के संसाधन पर पहला अधिकार होने की बात की थी।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी है। इसके साथ ही बेगूसराय सांसद ने कहा कि जब-जब बीजेपी की सरकार आयी, तब पहले काका कालेकर कमीशन को खारिज किया और फिर दूसरा कमीशन बनाया नहीं। जब 78 में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी सरकार में आए तो मंडल कमीशन बना। 80 में इंदिरा गांधी को रिपोर्ट दिया। इसके बाद उन्होंने कोई कार्रवाई 10 सालों तक नहीं की।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी तीन सेक्रेटरी इसीलिए हुए कि आपकी दादी इंदिरा गांधी ने ओबीसी कानून को लागू नहीं किया। अगर वे लागू की होती तो तीन नहीं बल्कि 30 सेक्रेटरी दिल्ली में होते। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद कांग्रेस की गोद में खेल रहे हैं। उन्होंने कभी सर्वेक्षण नहीं कराया।

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि राहुल जी ये बताएं कि जो मनमोहन सिंह ने कहा था, वो सही था या फिर जो आपने कहा, वो सही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। अब राहुल गांधी ओबीसी-ओबीसी चिल्ला रहे हैं लिहाजा घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।

  • ये भी पढ़े..

    गया में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खुलासा, लॉज में बना रहे थे नकल की योजना

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *