भागलपुर में बढ़ी छिनतई की घटना पर रोक लगाने के निर्देश

भागलपुर के शहरी क्षेत्र में आगामी पर्व-त्योहार में छिनतई और झपटमारी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने शहरी क्षेत्र के सभी थानेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने थानेदारों को इन घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए। शनिवार को अपने कोतवाली स्थित कार्यालय में थानेदारों से कहा कि छिनतई और झपटमारी वाले हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखें। साथ ही सभी सेक्टर थानाध्यक्ष सेक्टर पदाधिकारी को कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि, छोटी से छोटी घटना होने पर भी वरीय पुलिस अधिकारी को सूचना देकर उसका सत्यापन करना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *